25 Apr 2024, 10:57:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

कांग्रेस और राकांपा के नेता भाजपा में शामिल हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 11:47PM | Updated Date: Mar 22 2019 11:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही नेताओं का एक से दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है और शुक्रवार को इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भारती पवार और कांग्रेस के नेता प्रवीण छेड़ा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। भारती पवार पिछले लोकसभा चुनाव में राकांपा के टिकट पर डिंडोरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी हरीशचंद्र चव्हाण के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और हार गयी थीं।
 
इसीलिए इस बार राकांपा ने उनकी जगह धनराज महाले को टिकट दिया है जिससे नाराज होकर भारती भाजपा में शामिल हो गयीं। प्रवीण छेड़ा बृहन्मुंबई  नगर निगम (बीएमसी) के पूर्व विपक्षी नेता हैं लेकिन पार्टी से अनबन के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया और भाजपा में  शामिल हो गए। श्री छेड़ा ने 2017 में हुए बीएमसी चुनाव में मैदान में थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें मात देते हुए जीत हासिल की थी। इस महीने की शुरुआत में  कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता के बेटे सुजय विखे  पाटिल भी भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »