29 Mar 2024, 04:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजनीतिक नाटक में एक्सपर्ट है बीजेपी : शिवसेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 5:19PM | Updated Date: Mar 20 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना ने गोवा में नेतृत्व को लेकर भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच हुए राजनीतिक नाटक की बुधवार को कड़ी आलोचना की और इसे ‘‘लोकतंत्र की दुर्दशा’’ करार दी। शिवसेना ने कहा कि भाजपा ने दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पार्थिव देह की राख ठंडी होने का भी इंतजार नहीं किया। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि पर्रिकर के पार्थिव शरीर की राख के गोमांतक की भूमि में विलीन होने से पहले ही ‘‘सत्ता का शर्मनाक खेल’’ आरंभ हो गया।
 
शिवसेना ने दावा किया कि यदि भाजपा ने मंगलवार तक प्रतीक्षा की होती, तो गोवा में उसकी सरकार गिर गई होती, दो उप मुख्यमंत्रियों में से एक कांग्रेस में शामिल हो गया होता और उसे अपना मनचाहा पद मिल गया होता। सावंत (45 वर्ष) ने सोमवार देर रात गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इससे पहले भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत का लम्बा दौर चला था।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि सहयोगियों के साथ सत्ता समझौते को लेकर बनी समझ के तहत समर्थन देने वाले दोनों छोटे दलों के एक-एक विधायक को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री बनाए जाने वाले विधायक जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई तथा एमजीपी विधायक सुदिन धावलिकर हैं। पार्टी ने कहा, ‘‘अंतत: ताक लगाकर बैठे बिल्ले की तरह अपना अपना हिस्सा लेकर सोमवार आधी रात के बाद यह खेल समाप्त किया गया। अपने दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।’’ उसने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र की दुर्दशा है। उन्हें पर्रिकर की चिता ठंडी होने का इंतजार करना चाहिए था। यदि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंगलवार सुबह तक का इंतजार किया होता तो क्या हो जाता?’’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »