19 Apr 2024, 04:23:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी की खुशी पर थाने-थाने बांटी मिठाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 4:25PM | Updated Date: Mar 8 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक और देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने पुत्र आकाश अंबानी की शादी की खुशी में मुंबई महानगर के लगभग 50,000 पुलिस कर्मियों को मिठाई के डिब्बे भेजे हैं। मुंबई के प्रत्येक थाने को अंबानी परिवार की तरफ से मिठाई के डिब्बे मिले हैं। नीता और मुकेश के बेटे आकाश और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की नौ मार्च को मुंबई में शादी होगी।
 
मिठाई के डिब्बे के साथ एक छोटा सा कार्ड भी है जिस पर मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बच्चों के नाम से संदेश है। संदेश में उन्होंने अपने परिवार के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी हैं। एक पुलिस कांस्टेबल ने कहा, मुझे पुलिस स्टेशन से मिठाई का डिब्बा मिला है और पता चला है कि यह अंबानी परिवार द्वारा उनके बेटे की शादी के अवसर पर भेजा गया है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, दुनिया का 13वां सबसे अमीर शख्स जब अपनी खुशियां पुलिस कर्मियों के साथ साझा करता है तो अच्छा लगता है। यह एक शुभ संकेत है। गौरतलब है कि बेटे की शादी के मौके पर आयोजित किये जा रहे अन्न सेवा कार्यक्रम पर नीता अंबानी ने कहा था,हम अपनी खुशी आप सभी के साथ साझा करना चाहते हैं और मुम्बई के हजारों बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। 
अन्न सेवा का कार्यक्रम एक दिन के लिए  नहीं था। अन्न सेवा का कार्यक्रम मुंबई शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद इस कार्यक्रम के तहत एक वर्ष तक मुंबई के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भोजन के लिए खाद्य सामग्री अंबानी परिवार उपलब्ध कराएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »