29 Mar 2024, 11:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

शहीद जवानों के परिजनों को 50 लाख रुपए की मदद : CM फडनवीस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 4:59PM | Updated Date: Feb 16 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकवादी हमले में हुए शहीद जवानों के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की शुक्रवार घोषणा की। फडनवीस यहां छत्रपति शिवाजी महाराज और भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा के अनावरण और दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर कायरतापूर्ण हमले से पूरा देश उद्विग्न और क्रोधित है।

पाकिस्तान को उसकी औकात बताना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। बुलडाणा जिला के संजय राजपूत और नितिन राठोड इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए हैं। फडनवीस ने कहा कि शहीद परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। शहीद परिवारों का पुनर्वास सरकार की ओर से किया जायेगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »