18 Apr 2024, 12:35:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन में RPF जवानों पर बदमाशों ने किया हमला - छीनी AK-47

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 3:13PM | Updated Date: Dec 6 2018 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में रेलवे लाइन की सुरक्षा में लगे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) के जवानों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों की संख्या दस से ज्यादा बताई जा रही है। दो जवानों के घायल होने के बाद बदमाश उनकी एके 47 राइफल छीनकर ले गए। हादसे में घायल सहायक उप निरीक्षक कमलेश शर्मा और प्रधान आरक्षक राकेश कुशवाहा को इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया है। 
 
घटना के बाद जैसे ही पुलिस को इसी सूचना मिली उन्होंने तुरंत सर्चिंग शुरू कर दी। उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर का कहना है कि बदनावर, बड़नगर के सभी गावों में सर्चिंग चल रही है। इसके साथ ही मोगिया जाति के लोगों को भी ढूंढा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों जवान वायर चोरी को रोकने के लिए गस्त कर रहे थे। तभी रात करीब एक बजे रेलवे ट्रैक पर 5 लोग संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे। दोनों जवान उनकी ओर दौड़े और एक व्यक्ति भगवान सिंह निवासी टोकरा को पकड़कर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान करीब एक दर्जन बदमाश वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने जवानों से एके-47 और जिंदा कारतूस भी लूट लिए।
 
बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद वे बड़नगर की ओर फरार हो गए। दोनों जवानों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी तो वे तुरंत सतर्क हो गए। पुलिस ने भी तुरंत इलाके की नाकेबंदी कर सर्चिंग शुरू कर दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »