25 Apr 2024, 22:08:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सिलेंडर से मकान में लगी आग से दो बच्चियों की मौत, मां सहित दो गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 4:22PM | Updated Date: Dec 5 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में आज सुबह एक मकान में सिलेंडर से लगी आग में दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई और मां और एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयीं, जिन्हें इलाज के सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया। उप पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह ने बताया कि मवई गांव में सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कच्चे मकान को अपनी चपेट में लिया। दुर्घटना में दो बच्चियां प्रांची (07) और कंचन (06) की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि मां मनगिरिया और एक अन्य बच्ची काजल गंभीर रुप से झुलस गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने दमकल वाहनों की मदद से मकान में लगी आग पर काबू पाया और मलबे में दबी दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना आरंभ कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »