29 Mar 2024, 19:14:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कटनी जिले की 4 विधानसभा से 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 7:40PM | Updated Date: Nov 14 2018 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की चार विधानसभा सीटो पर नाम वापसी के बाद कुल 55 उम्मीद्वार मैदान में रह गए हैं। अधिकृत सूत्रों के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के तहत आज कटनी जिले की चार विधानसभा सीटों के लिये नाम वापसी के दौरान मुड़वारा और विजयराघवगढ़ से तीन तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये हैं।

यहां की बड़वारा और बहोरीबंद विधानसभा सीट से किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। मुड़वारा विधानसभा सीट से उम्मीद्वार तुलसी राम रजक, मुकेश मिश्रा और चंद्रपाल बसरानी तथा विजयराघवगढ़ सीट से उम्मीद्वार संजय गुप्ता, श्याम तिवारी और अभिषेक नामदेव ने अपनी उम्मीद्वारी वापस ली है। नाम वापसी के बाद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 55 उम्मीद्वार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसमें बड़वारा विधानसभा सीट से 11, विजयराघवगढ़ से 14, मुड़वारा से 15 और बहोरीबंद के 15 उम्मीद्वार शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »