25 Apr 2024, 03:38:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाना एक मात्र लक्ष्य: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 9:39PM | Updated Date: Nov 13 2018 9:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीधी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि उनका मात्र एक लक्ष्य है प्रदेश को समृद्ध राज्य बनाने का जिसके लिए वे दिन रात काम में जुटे हैं। चौहान ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमे बीमारू राज्य दिया था, जिसे पहले हमने विकसित बनाया, फिर विकसित बनाया और अब मेरा एक मात्र लक्ष्य है इसे समृद्ध बनाने का जिसके लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बुजुर्ग अपने बेटे, भाई-बहनें अपने भाई और भांजे-भांजियां अपने मामा को एक बार फिर से आशीर्वाद दें।

उन्होंने स्थानीय भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ शुक्ला के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीधी जिले को हम रेल नेटवर्क से जोड़ रहे हैं। इसके लिए काम शुरू हो गया है। सीधी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 32 करोड़ रूपए भी स्वीकृत किए जा चुके हैं। यहां पर 300 बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी खोला गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाणसागर बांध से 75 हजार एकड़ जमीन में  हो रही है। अब एक नई योजना भी 204 करोड़ रूपए की शुरू की गई है।

इससे क्षेत्र की 22 हजार एकड़ जमीन में सिंचाई होगी। चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राजा, महाराजा और उद्योगपति परेशान हैं। वे रातभर करवटें बदलते रहते हैं, उन्हें नींद नहीं आती है। नींद तो मुझे भी नहीं आती है, मैं सिर्फ तीन घंटे सोता हूं, लेकिन मैं प्रदेश को समृद्धशाली बनाने के लिए दिन-रात काम करता रहता हूं। कांग्रेस के लोगों को तो इसलिए नींद नहीं आती है कि यदि यह दुबला-पतला आदमी चौथी बार भी मुख्यमंत्री बन गया, तो फिर हमारा क्या होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »