29 Mar 2024, 01:21:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

परंपरागत तरीके से मनाई जा रही है मध्यप्रदेश में दीपावली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 1:10PM | Updated Date: Nov 7 2018 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। सुख और समृद्धि का प्रतीक पर्व दीपावली आज राजधानी भोपाल समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। दीपों के त्यौहार दीवाली के अवसर पर बाजारों में भी खरीददारों की भीड़ दिखायी दे रही है। दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी खास अंदाज में सजाया गया है। मिष्ठान की दुकानों पर भी काफी लोग देखे जा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक वस्तुओं और कपड़ों के शोरूम पर भी खासी भीड़ देखी जा रही है। दरअसल धनतेरस के दिन से भी दीपावली मनाने का क्रम प्रारंभ हो जाता है और इसका खासा प्रभाव दूज तक रहता है।

नागरिकों ने अपनी अपनी सुविधा अनुसार खरीददारी के अलावा आराध्य देवों की पूजा अर्चना की। यह क्रम देर रात तक चलेगा। जैन धर्मावलंबियों ने सुबह भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूर्जा अर्चना कर मोक्ष की कामना के साथ निर्वाण लाड़ू चढ़ाया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, विपक्ष के नेता अजय सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्यों और अन्य राजनेताओं ने नागरिकों को दीपावली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी के समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की है। शुभकामना संदेशों में विधानसभा चुनाव का रंग भी देखा जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य दलों के प्रमुखों ने भी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »