29 Mar 2024, 05:28:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं ने शिवराज के सामने जताया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 12:52PM | Updated Date: Nov 7 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने विरोध जताई हुए मुख्यमंत्री से गंजबासौदा सीट से पूर्व विधायक हरिंसिह रघुवंशी को टिकट दिलाने की मांग की। चौहान कल विदिशा में दीपावली मनाने आए थे, जहां उन्हें अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच निरूत्तर होना पडा।

इस दौरान गंजबासौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी कार रोककर जमकर नारेबाजी की और पूर्व विधायक हरिंिसह रघुवंशी को टिकट दिलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि अगर रघुवंशी को टिकट नही दिया गया तो वह भाजपा को वोट नहीं करेंगे। पार्टी ने गंजबासौदा से कांग्रेस के निशंक जैन के मुकाबले लीना जैन पर भरोसा जताते हुए उन्हे चुनावी मैदान पर उतारा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »