20 Apr 2024, 12:28:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दुष्कर्म के प्रयास में खेल प्रशिक्षक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 6:59PM | Updated Date: Oct 23 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ताईक्वांडो प्रशिक्षक एवं नेशनल खिलाड़ी मनोज शिवहरे है। आरोपी मनोज शिवहरे पीड़िता को 17 अक्टूबर को पुणे में ताईक्वांडो ओपन टूर्नामेंट  में खेलाने ले गया था। वहां एक होटल में ठहरने के दौरान उसने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता को कल यहां एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाना था, लेकिन जब वह कार्यक्रम में उपस्थित नही हुई तो परिजनों ने उससे कारण पूछा तो उसने अपनी आप बीती बतायी। पीड़तिा को लेकर कल उसकी मां ने कोतवाली थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। किशोरी ने पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल किया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »