20 Apr 2024, 16:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी में बीजेपी मनाएंगी कमल दीपावली, घर-घर जलेंगे कमलरूपी दीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 6:57PM | Updated Date: Oct 23 2018 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई आगामी 21 नवंबर को प्रदेशभर में कमल दीपावली मनाएंगी, जिसके तहत घर-घर में कमलरूपी दीप जलाएं जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि इसके लिए बूथ स्तर पर टोली गठित की जा रही है। इसके अलावा पार्टी ने तय किया है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से 29 अक्टूबर से 1 नवबंर तक विशेष संपर्क अभियान चला कर संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर संभाग, मंडल और बूथ स्तर तक की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

इस अभियान के दौरान पार्टी जनता से समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए आशीर्वाद भी मांगेगी। हितग्राहियों से एक निर्धारित नबंर पर मिस्ड कॉल अथवा वाट्सएप मैसेज करने का भी आग्रह  किया जाएगा। सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके द्वारा लिखा हुआ एक संयुक्त पत्र भी हर एक परिवार को भेजा जाएगा, जिसमें उनसे कमल दीपावली मनाने का अग्रह किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर को हर भाजपा कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का ध्वज लहराएगा। इसके अलावा पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए 28 अक्टूबर को युवा टॉउन हॉल का आयोजन करेगी। जिसमें मुख्यमंत्री युवा और नए मतदाताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संवाद करेंगे। यह आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर संभाग स्तर पर किया जाएगा, जबकि अन्य स्थानों पर जिलेवार किया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »