24 Apr 2024, 09:52:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ढाई लाख के मोबाइल सहित 9 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 7:30PM | Updated Date: Oct 16 2018 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की  गांधीनगर थाना ने आज मोबाईल चोरी के मामले में 5 नाबालिग सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर ढाई लाख रुपए मूल्य के मोबाईल बरामद किये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया गांधीनगर क्षेत्र में बीते दिनों सिलसिलेवार अलग-अलग 5 मोबाईल चोरी की वारदातें दर्ज की गयीं। जिस पर कार्रवाई करते हुये 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी संगठित गिरोह के तौर पर नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम देते थे। जिनसे अब तक 30 मोबाईल जप्त किये गये। आरोपियों से पुलिस को शहर में की गई अन्य वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »