28 Mar 2024, 21:40:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा को 50 सीट मिलना भी कठिन होगा - कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 7:06PM | Updated Date: Oct 16 2018 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पचास सीट मिलना भी कठिन हो जाएगा। कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के राज्य में 'दो सौ पार' के लक्ष्य के संदर्भ में यहां मीडिया के समक्ष यह बात कही। वरिष्ठ नेता ने कहा कि श्री शाह दो सौ से अधिक सीट लाने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें चुनाव में 50 सीट लाना भी मुश्किल हो जाएगा।

कमलनाथ ने दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शारदार विजय होगी और पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनाव प्रचार नहीं करने संबंधी वीडियो के परिप्रेक्ष्य में श्री कमलनाथ ने एक तरह से बचते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि श्री सिंह ने यह बात किस संदर्भ में कही। कमलनाथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा के संदर्भ में ग्वालियर चंबल के दौरे पर आए थे। राज्य में 230 विधानसभा सीट हैं और सभी पर एक साथ 28 नवंबर को मतदान होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 165 और कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं। चार पर बसपा और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »