19 Apr 2024, 16:35:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब ने महाकाल मंदिर को दिए 25 लाख रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2018 10:34AM | Updated Date: Sep 23 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के विकास के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। शुक्रवार को उनके द्वारा 14 लाख रूपए की राशि का चेक भी मंदिर के  पुजारी आशीष गुरू को भेंट कर दिया है। बाकी की राशि जल्द ही दी जाएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने शुक्रवार को इंदौर स्थित सैफी नगर में बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना साहब से भेंट की थी।
 
उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही मंदिर में चल रहे विभिन्न प्रकल्प के बारे में भी जानकारी दी थी। महाकाल मंदिर में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैयदना साहब ने मंदिर में अन्य विकास कार्यों के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नाम से 14 लाख  का चेक दिया है। वहीं बाकी की राशि भी जल्दी ही दी जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »