28 Mar 2024, 15:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुरहानपुर में ताप्ती खतरे के निशान से ऊपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 9:37PM | Updated Date: Sep 22 2018 9:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में भारी बारिश के कारण ताप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बुरहानपुर में कल रात भारी बारिश हुई। इस दौरान आठ घंटों में 76 मिलीमीटर बारिश से बुरहानपुर पानी-पानी हो गया। नदी-नाले उफान पर हैं। शनिवार शाम ताप्ती का जलस्तर खतरे के निशान 220Þ 8 मीटर से बढकर 223 मीटर को पार कर गया। ताप्ती के खतरे के निशान के ऊपर होने से मोहर्रम के ताजिए के विसर्जन में दिक्कत आ रही है। शनिवार को बुरहानपुर में ताजियों का चल समारोह निकला है। देर शाम से ताजियों का विसर्जन ताप्ती नदी के पीपल घाट पर चल रहा है। नदी के ऊफान पर होने से सभी घाटों के बाढ़ में डूबने के बाद पीपल घाट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। गोतोखोरों के अलावा नदी में बचाव के लिए नावों को भी लगाया गया है। बीती रात हुई भारी बारिश ने गणेशोत्सव की रंगत फीकी कर दी, तो शुक्रवार रात ताजियों का चल समारोह भी नहीं निकल सका।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »