20 Apr 2024, 11:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राफेल सौदे पर षडयंत्रकारी झूठ बोल रही सरकार: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 8:42PM | Updated Date: Sep 22 2018 8:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सरकार की सफाई को खारिज करते हुए आज कहा कि मामले को दबाने के लिए 'षडयंत्रकारी झूठ' बोला जा रहा है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राफेल सौदे के संबंध में उठे सवालों की सफाई में रक्षा मंत्रालय और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद षडयंत्रकारी झूठ बोल रहे हैं और असत्य तथ्य रख रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।
 
यह देश की रक्षा से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला है। इसे हल्के से नहीं  लिया जा सकता। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के बयान पर सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस सौदे में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहे हैं और उन्होंने 'अपने मित्रों' को फायदा पहुंचाया है। इन आरोपों के जवाब में रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी की है और प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »