18 Apr 2024, 12:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आकांक्षा योजना के तहत कोंचिग में चयन के लिए परीक्षा 23 सितंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:23PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग की आकांक्षा योजना के तहत कोंिचग में विद्यार्थियों के चयन के लिए 23 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। आज यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर संभाग मुख्यालयों पर दोपहर एक से तीन बजे तक किया गया है। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि को अपना आधार कार्ड, दसवीं की अंक सूची और एप्लीकेशन आईडी लेकर उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »