17 Apr 2024, 01:19:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों का भोपाल में प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:18PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। एससीएसटी एक्ट और आरक्षण के विरोध में नारे लगाते हुए आज यहां कुछ लोगों ने लोक निर्माण विभाग मंत्री रामपाल के निवास के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। शिवाजी नगर में मंत्री सिंह के निवास के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कुछ लोग मंत्री के बंगले के अंदर भी घुस गए। मौके पर मौजूद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और उन्होंने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को बाहर खदेड़ दिया। कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गयी।

पुलिस ने चार पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी मंत्री बंगले से कुछ दूर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर भी जाने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें बाहर ही रोक लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसके अलावा प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर आरक्षण और एससीएसटी एक्ट के विरोध में नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कुछ ही देर में वहां से हटा दिया। ये प्रदर्शनकारी कथित तौर पर सवर्ण समाज से जुड़े हुए लोग बताए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »