19 Apr 2024, 17:25:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह फिर तेज बारिश की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 8:21PM | Updated Date: Sep 19 2018 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों को अगले सप्ताह तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। स्थानीय मौसम विभाग ने अगले सप्ताह 22 और 23 तारीख को समूचे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जाहिर की है। विभाग ने कहा है कि मध्यपूर्व बंगाल एवं म्यांमार तट के आस-पास एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना है। अगले 36 घंटों के दौरान यह अधिक चिह्नित या शक्तिशाली  हो कर अवसाद में केंद्रित हो सकता है। इसी अवधि के दौरान इसके उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

यह कम दबाव वाला क्षेत्र 20 सितंबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश से गुजरने की संभावना है और बाद में यह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता सकता  है। इसके कारण 21 सितम्बर को पूर्वी मध्यप्रदेश में और 22-23 सितम्बर को पूरे मध्यप्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारों के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभवना है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत बड़े हिस्से में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके चलते दोपहर के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रातें भी अपेक्षाकृत अधिक गर्म हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »