25 Apr 2024, 22:18:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

राष्ट्रीय शोक के चलते शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2018 3:20PM | Updated Date: Aug 17 2018 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इन दिनों प्रदेश में चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दो चरण स्थगित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा समन्वयक विजेश लूनावत ने बताया कि श्री वाजपेयी के निधन पर राष्ट्रीय शोक के कारण मुख्यमंत्री चौहान की 18 अगस्त को मनावर से सरदारपुर और 21 एवं 22 अगस्त को सुरखी से टीकमगढ़ तक की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसके पहले कल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वाजपेयी के अस्वस्थ होने के कारण छिंदवाड़ा में होने वाली यात्रा भी स्थगित कर दी थी और दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »