25 Apr 2024, 09:26:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डायल 100 ने बचाई घायलों की जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 4:31PM | Updated Date: Jul 21 2018 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में आज सुबह हादसे का शिकार बनी एक बस के घायलों को डायल 100 पुलिस सेवा ने तत्काल अस्पताल पहुंचा कर कई घायलों की जान बचा ली। डायल 100 सेवा राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर से महाराष्ट्र के नासिक जा रही एक यात्री बस आज तड़के रतलाम के पास पलट गई। हादसे में 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने थाना बिलपांक एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम रतलाम को सूचित किया और दो वाहन मौके पर भेजे गए। डायल-100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का समय पर उपचार शुरु होने से कोई जनहानि होने से बच गई।

वहीं ग्वालियर में घर की राह भटकी 10 साल की एक मासूम को डायल 100 ने उसकी माँ से मिलवा दिया। कल राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में एक कॉलर ने ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र मे एक बच्ची के लावारिस घूमने की सूचना दी। बच्ची मानसिक रूप से कमजोर थी और अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी।

कंट्रोल रूम ने संबंधित थाने को सूचित कर वहां पुलिस वाहन भेजे, जिन्होंने मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया तथा बच्ची  के माता-पिता की तलाश शुरू की। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय निवासी नाहर थ्‍सह की ये बच्ची घर के बाहर खेलते हुए घर से दूर चली गयी और रास्ता भटक गयी थी। पुलिस वाहन ने परिजन की जानकारी मिलने पर जाँच पड़ताल के बाद बच्ची को सकुशल उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »