28 Mar 2024, 23:28:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाई के दुश्मन को फंसाने खुद को मारी थी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 3:19PM | Updated Date: Jul 21 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के सिकाहटा की पुल पर एक युवक को गोली लगने को मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक ने अपने भाई के दुश्मन को फंसाने के लिए स्वयं को गली मारी थी। पुलिस घायल युवक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिंकू राजावत (32) को सिकाहटा की पुल के पास दाहिने पैर में गोली लगी थी। रिंकू ने ऊमरी पुलिस को बताया कि वह अपनी मौसी के लडके पुन्नू के साथ बाइक से उसके गांव सुल्तान सिंह का पुरा जा रहा था, तभी 16 जुलाई को पुल के समीप लोंडिग गाडी लेकर आ रहा जीतू भदौरिया निवासी अटेर रोड पोरसा जिला मुरैना मिल गया।

पुन्नू ने जितेंद्र को रोककर चार साल पुराने डीजल के पैसे मांगे। इस पर दोनों का विवाद हो गया। इस विवाद में जीतू ने पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि पुन्नू का जितेंद्र सिंह से पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते जितेंद्र को झूठे केस में फंसाने के लिए रिंकू ने पुन्नू की अवैध पिस्टल से अपने पैर की जांघ में रूमाल बांधकर गोली मार ली, लेकिन पुलिस की जांच में खुलासा होते ही वह पकडा गया। पुन्नू पर ऊमरी पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा कायम कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »