26 Apr 2024, 01:51:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : खंडवा में पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 12:44PM | Updated Date: Jul 21 2018 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खंडवा। खंडवा के खालवा ब्लॉक के ग्राम चैनपुर में एक युवती को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे की है। खालवा के ग्राम चैनपुर आबादी में बेटी लक्ष्मी के प्रेम प्रसंग से आक्रोशित होकर पिता और भाई ने उस पर केरोसीन डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने पिता एवं भाई को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। लक्ष्मी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे वह शादी करना चाहती थी। इसे लेकर पूरा परिवार गुस्से में था। इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह लक्ष्मी (19) से पिता सुंदरलाल यादव और भाई राजेन्द्र यादव की बहस हुई। बहस से पिता और भाई गुस्से मेंं आ गए और उन्होंने घर में रखा केरोसीन उस पर डालकर आग लगा दी। लडकी की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
 
दस माह से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
लड़की और लड़के के बीच करीब दस महीने से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात दोनों परिवारों के सदस्यों को मालूम थी। लड़के के परिजन को इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं थी और उन्होंने लड़की के परिजन से भी इस रिश्ते के लिए बात की थी, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। 
 
लड़के की मां के सामने हुई घटना
लड़के की मां सुशीला ने बताया कि लड़की मेरे घर आई थी मैंने कहा कि मैं दोनों की शादी करा दूंगी। मैनें लड़की के माता-पिता और भाई को बुलाकर कहा कि चलो दोनों की कोर्ट मैरिज करा देते हैं। इस पर लड़की के परिजनों का कहना था कि हम तो नहीं जाएंगे। लड़की को मार देंगे, काट देंगे लेकिन शादी नहीं कराएंगे। वे लड़की का हाथ पकड़ते हुए मारते-पीटते उसे घर के आंगन में ले गए। मैंने और लड़की की मां ने बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। भाई ने उसे पटक दिया और पिता ने उस पर केरोसीन डालकर आग लगा दी।
 
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।  
-रुचि चिवर्धन मिश्र, एसपी खंडवा
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »