20 Apr 2024, 16:02:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी सरकार ने कम की पुलिस भर्ती में महिलाओं की ऊंचाई सीमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2018 11:11AM | Updated Date: Jul 17 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए तय ऊंचाई सीमा कम करने का फैसला लिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए तय ऊंचाई सीमा 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर करने का फैसला लिया गया।
 
सरकार के इस निर्णय का लाभ सहायक उपनिरीक्षक कंप्यूटर, प्रधान आरक्षक कंप्यूटर और आरक्षक के पदों पर होने वाली भर्ती में मिलेगा। हाल ही में महिला पुलिस भर्ती में तय ऊंचाई को लेकर काफी विवाद हुआ था।
 
वकीलों की सुरक्षा के विधेयक को मंजूरी
अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए अध्यादेश आएगा । वहीं राज्य मार्ग निधि को सड़क विकास निगम को अंतरित किया जाएगा। इसके लिए सड़क विकास निगम लोन लेगा। विदिशा, खंडवा और रतलाम मेडिकल कॉलेजों को एमसीआई की मंजूरी की बात कही गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »