23 Apr 2024, 15:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश फिर शर्मसार, सवा साल की दुधमुंही से चाचा ने किया दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 4:00PM | Updated Date: Jul 16 2018 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में सवा साल की एक दुधमुंही मासूम बच्ची से उसके ही चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। दो दिन पुराना यह मामला कल सिरोंज अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दुष्कर्म का प्रकरण बताए जाने पर सामने आया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। विदिशा पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने दूरभाष पर 'यूनीवार्ता' को बताया कि लटेरी के ताजपुरा गांव निवासी एक किसान की बेटी इस बच्ची को उसके रिश्ते का चाचा गजराज सिंह शनिवार शाम को अपने साथ खेलने के बहाने ले गया था।

आरोपी कुछ देर बाद लहूलुहान बच्ची को लेकर लौटा और परिजन को उसके ऊंचाई से गिरने और इस कारण खून बहने की कहानी सुनाई। परिजन ने उसकी बातों पर यकीन कर लिया और उसे अस्पताल ले गए। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सिरोंज अस्पताल ले जाने को कहा। सिरोंज अस्पताल में कल चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की, जिसके बार परिजन ने लटेरी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने कल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश में इसके पहले मंदसौर में आठ साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद सतना जिले में चार साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मंदसौर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची घटना के करीब एक पखवाड़े बाद अब भी इंदौर के अस्पताल में भर्ती है, वहीं सतना की मासूम को बेहतर इलाज के लिए राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »