29 Mar 2024, 12:23:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पन्ना में शिकार को घसीटते सड़क से गुजरा बाघ, लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 10:49AM | Updated Date: Jul 15 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छतरपुर। बारिश का मौसम सभी जीवों में स्वच्छंद विचरण की उत्सुकता बढ़ाता है। फिर बाघ भला इस काम में कैसे पीछे रह सकता है। छतरपुर में एक बाघ बरसात के मौसम का लुत्फ लेने सड़क पर उतर आया। शिकार को घसीटते हुए बाघ जब सड़क के बीच से गुजरता देखकर पन्ना-कटनी मार्ग पर चल रहे लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
 
हालांकि कुछ बहादुर लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। सड़क पर आया ये बाघ पन्ना टाइगर रिजर्व के अमानगंज मार्ग के आस-पास घूमता रहा। बाघ पहले तो सड़क किनारे लगी घास पर अपने शिकार को लिया बैठा रहा, लेकिन बाद में शिकार को मुंह में दबाकर ही सड़क क्रॉस करते हुए जंगल में चला गया। इस दौरान पीछे से गाड़ियां भी आ रही थीं, जिनके सामने से ये बाघ गुजर गया।
 
30 से ज्यादा बाघ हैं
मौजूदा समय में पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में 30 से भी अधिक बाघ हैं। अभी टाइगर रिजर्व के द्वार पर्यटकों के लिए बन्द हो चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »