29 Mar 2024, 10:12:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल की महिला के अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला इंदौर से गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 2:33PM | Updated Date: Jul 12 2018 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। पुलिस की सायबर शाखा ने सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला के अश्लील फोटो पोस्ट करने के आरोप में उसके पूर्व परिचित को गिरफ्तार किया है। एसपी साइबर जितेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल निवासी महिला ने साइबर थाने में शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर उसके अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट किए हैं।
 
फेसबुक से प्राप्त जानकारी के आधार पर इंदौर के खजराना निवासी सैयद शहबाज अली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शहबाज ने पूछताछ में बताया कि महिला से पूर्व में उसकी जान पहचान थी। कुछ पारिवारिक कारणों से मतभेद हो गए, जिससे उसकी महिला से बातचीत बंद हो गई। उसने महिला को बदनाम करने के मकसद से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर उसके अश्लील फोटो पोस्ट किए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »