29 Mar 2024, 21:14:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

जो स्वच्छता मिशन का मजाक उड़ाते थे, उन्हें इंदौर ने बताया संकल्प क्या होता है -मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 10:25AM | Updated Date: Jun 24 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के पुरस्कार देने के लिए शनिवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नेहरू स्टेडिम में हजारों लोगों की मौजूदगी में स्वच्छता में लगतार दूसरी बार नंबर वन आने पर शहर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जो लोग स्वच्छता का मजाक उड़ाते थे उन्हें इंदौर के लोगों ने बता दिया कि संकल्प क्या होता है। 
 
उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन में नहीं आती। नागरिक चौबीस घंटे जागरूक रहते हैं, तब जाकर स्वच्छता की सिद्धी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि इंदौर के लोगों ने स्वच्छता के मामले में जन भागीदारी का अभूतपूर्व उदाहरण पेश किया है। मोदी ने कहा कि देश और समाज को बदलने के लिए आम लोगों की सोच बदलनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार नई सोच के साथ पांच बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। रहन-सहन, पढ़ाई- लिखाई से लेकर ये योजनाएं न्यू इंडिया तक की हैं। इस दौरान पीएम ने प्रदेश की पांच हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने महापौर मालिनी गौड़ की तारीफ की और जनता को धन्यवाद दिया। 
 
पीएम मोदी ने इंदौर सहित आठ शहरों, तीन राज्यों और तीन आर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। मोदी के उद्बोधन से पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन व केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीपसिंह पूरी ने भी संबोधित किया। मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, महापौर मालिनी गौड़, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव बीपी सिंह के साथ ही सभी विधायक मौजूद थे।
 
देश ने इंदौर का लोहा माना
प्रधानमंत्री मोदी ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहले भी इंदौर आता था, लेकिन इस बार तो आना पड़ा है। आना इसलिए पड़ा क्योंकि आपने खुद को साबित करके दिखा दिया। आपने पराक्रम दिखाया जिसका लोहा पूरे देश ने माना। इंदौर एक दिन में स्वच्छता मेंं नंबर वन नहीं बना। शहर के हर व्यक्ति ने रात दिन मेहनत की। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं देश के साफ शहर इंदौर में आया और आपसे मिलकर बात कर पाया।
 
भोपाल को बधाई और इंदौर को डबल बधाई
मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत महात्मा गांधी का सपना था और देश के 125 करोड़ भारतीयों ने उनका सपना पूरा करने का संकल्प लिया है। पीएम ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है मध्यप्रदेश के दो शहर स्वच्छता में पहले और दूसरे नंबर पर हैं, इसके लिए भोपाल को बधाई और इंदौर को डबल बधाई । उन्होंने कहा किइन शहरों की सफलता के पीछे जनता की जीवटता और शहर के प्रति अपनापन सबसे बड़ा कारण है। यह जनभागीदारी की सफलता का इतिहास है। 
 
पीएम ने गिनाईं उपलब्धियां
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ भारत का सपना दूर नहीं और इसे मिलकर पूरा करेंगे। इसके लिए हमने चार साल में 8.30 करोड शौचालय बनाए जिसमें से 65 लाख से ज्यादा शौचालय मध्यप्रदेश में बने। 100 शहरों में  ट्रांसपोर्ट, सीवरेज, स्मार्ट सिटीज बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। मप्र में 34 शहरों में 6 हजार करोड़ की योजनाएं जारी हैं। 300 का एलईडी बल्ब सिर्फ 40 रुपए में उपलब्ध किया। नए आईआईटी, आईआईएम और एम्स बन रहे हैं।  3 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाओं की बिक्री और स्टेंट के कीमत कम करने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरु की। आज दोगुनी रफ्तार से हाई वे और रेलवे ट्रैक बन रहे हैं। लोगों ने भारत की रेलवे में एसी के डिब्बे में जितनी यात्रा नहीं की उससे ज्यादा लोगों ने हवाई यात्रा कर ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »