29 Mar 2024, 12:57:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन की यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पार्टी के एक युवा विधायक रजनीश सिंह द्वारा उनके जूते उठाकर देने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता हुआ दिखायी दे रहा है। इस संबंध में विधायक एवं दिवंगत पूर्व मंत्री हरवंश सिंह के पुत्र सिंह ने कहा कि कमलनाथ उनके पिता तुल्य हैं और बचपन से ही उनके चरण छूते आ रहे हैं। श्री कमलनाथ जब 20 जून को लखनादौन में पूर्व मंत्री उर्मिला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लौटे, तो देखा कि उनके जूते इधर उधर पड़े हुए हैं। उन्होंने जूते उठाकर श्री कमलनाथ को पहनाने में मदद की। वीडियो में भी सिंह जूते उठाकर श्री कमलनाथ को पहनाते हुए दिखायी दे रहे हैं। इस संबंध में जिले की वरिष्ठ भाजपा नेता नीता पटेरिया ने कहा कि यदि राजनैतिक लाभ के लिए सिंह ने ऐसा किया तो यह कतई ठीक नहीं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »