26 Apr 2024, 03:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अठ्ठाइस से ज्यादा नियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी बनाने के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2018 6:58PM | Updated Date: Jun 23 2018 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नियम विरूद्ध तरीके के नियमित किए गए अठ्ठाइस से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि 11 वर्ष पूर्व 28  से जयादा संविदा कर्मचारियों को तत्कालीन सीएमएचओ एस के दीक्षित ने नियमो को ताक पर रखकर नियमित कर दिया था। तब से अब तक ये कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के तौर पर वेतन भत्ते व अन्य सुविधाएं ले रहे थे, लेकिन अब इन्हे वापस संविदा कर्मचारी बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवा के अपर संचालक विवेक श्रोतिय ने गत दिनों उक्ताशय के आदेश जारी कर नियमित कि गए सभी कर्मचारियों को पुन? संविदा बनाने और उनसे वेतन भत्तों की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। तत्कालीन सीएमएचओ ए के दीक्षित के समय हुए इस फर्जीवाड़े का मामला उच्च न्यायालय जबलपुर तक भी पहुंचा था जिसमे अदालत ने तीन साल पहले आदेश पारित कर सम्बंधित कर्मचारियों और नियुक्तिकर्ता अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विभाग की इस कार्रवाई के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है।  कहा जा रहा है की फर्जीवड़ा चलाने में माहिर रहे एके दीक्षित के दौर में नियुक्ति नियमितीकरण का यही मामला नहीं बल्कि कई अन्य गंभीर अनियमितताएं की गयी थी।  राज्य सरकार इसकी भी जाँच करवा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »