24 Apr 2024, 15:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: सेना के अधिकारी के घर में घुसकर लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 9:41PM | Updated Date: Jun 22 2018 9:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के कोदरिया निवासी सेना के एक नायब सूबेदार के निज निवास में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान नायब सूबेदार और उनकी पत्नी और बदमाशों के बीच हुए संघर्ष में पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। सूत्रों ने बताया कि घटना कल देर रात की है। नायब सूबेदार सुनील कुमार महू छावनी क्षेत्र में तैनात हैं। उनके घर कल देर रात चार हथियारबंद बदमाश घुसे। चारों बदमाश सुनील के दरवाजा खोलते ही हमलावर हो गए।

बीच बचाव में उतरी सुनील की पत्नी रचना के साथ बदमाशों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद सेना के स्थानीय अधिकारियों में आक्रोश है। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नायब सूबेदार सुनील कुमार के परिजनों ने बताया कि रचना को गंभीर अवस्था के चलते महू के एक निजी अस्पताल से इंदौर के एक निजी अस्पताल में स्थान्तरित कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालाकि लूट की रकम आदि के बारे में पता नहीं चल पाया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »