20 Apr 2024, 11:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : कर्ज से परेशान किसान दंपति ने खाया जहर, दोनों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 10:37AM | Updated Date: Jun 22 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। डाकाच्या में रहने वाले एक किसान दंपति ने बुधवार दोपहर जहर खा लिया, फिर परिजन को कॉल कर जानकारी दी। वे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लसूड़िया पुलिस ने बताया डाकाच्या गांव के जंगल में नंदकिशोर पिता रामनारायण चौधरी पत्नी पुष्पाबाई के साथ गए थे।
 
खेत में बेहोश मिले थे दोनों
यहां दोनों ने जहर खा लिया। इसके बाद उन्होंने गांव में रहने वाले अजय को कॉल किया, फिर दूसरा फोन अपने दामाद राजेंद्र को लगाया। वे खेत पर पहुंचे तो बेसुध हालत में उन्हें एमजी हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल रैफर कर दिया। रात करीब दस बजे यहां
पुष्पा ने दम तोड़ दिया। 
 
देर रात नंदकिशोर की भी मौत हो गई। सरपंच प्रतिनिधि सुभाष चौहान के मुताबिक नंदकिशोर पर करीब चार लाख का कर्ज था। उसने कुछ समय पहले किसानी के लिए ट्रैक्टर लिया था। वह उसकी किस्तें नहीं चुका पा रहा था। उनके दो बेटे सोनू और नवीन हैं। बड़ा बेटा उनसे अलग रहता है। 
 
बोवनी करने के बहाने गए थे
सरपंच चौहान ने बताया गुरुवार को बेटा नवीन काम पर चला गया था। नवीन की पत्नी घर पर थी। नंदकिशोर ने खेत पर बोवनी करने को कहा, फिर पत्नी के साथ बाइक पर करीब पांच किलोमीटर अंदर जंगल में जाकर दोनों ने जहर खा लिया। पुलिस ने मौके से जहरीली गोलियां और अन्य सामान जब्त किया है। मामले में जांच की जा रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »