29 Mar 2024, 17:52:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश में भी अनेक कार्यक्रम संपन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 3:46PM | Updated Date: Jun 21 2018 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश में अनेक आयोजन कर लाखों लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन सुबह यहां लाल परेड मैदान में हुआ, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत की उपस्थिति में हजारों बच्चों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और अधकारियों कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग किया। इसके अलावा विभिन्न जिला और तहसील मुख्यालयों पर भी सरकारी स्तर पर इसी तरह के आयोजन किए गए।

विभिन्न लोगों ने सामूहिक रूप से प्रात:काल में योग किया। जिला मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से राज्य सरकार के मंत्री और विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। योग प्रदर्शन के कार्यक्रम में शासकीय और अशासकीय स्कूलों के कक्षा-7 से 12 तक के विद्यार्थी भी शामिल हुए। सामूहिक योग कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायकों की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश जारी किए गए थे।

इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, होशंगाबाद, उज्जैन और अन्य शहरों से भी योग दिवस के मौके पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित करने के समाचार यहां मिले हैं। विभिन्न आयोजनों में विशेषज्ञों ने योग के तरीकों के अलावा इससे होने वाले लाभ के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया। विभिन्न प्रकार के योगासनों का प्रदर्शन भी विशेषज्ञों के अलावा मौजूद लोगों ने किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »