19 Apr 2024, 14:14:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बहन के प्रेम विवाह करने के विवाद में एक युवक की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 3:20PM | Updated Date: Jun 21 2018 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के विवाद में एक युवक को गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि यहाँ के आगर रोड स्थित बापूनगर के निवासी नगजीराम दो पुत्रो में से एक पुत्र ने एक लडकी से कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। लडकी के भाई भरत शर्मा का कल रात नगजीराम के पुत्र अर्जुन से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान भरत ने अर्जुन पर पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने भरत शर्मा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »