19 Apr 2024, 13:42:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भाई-बहन को बनाया पति-पत्नी, मां की उम्र कर दी 8 साल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2015 11:08AM | Updated Date: Mar 29 2015 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। समग्र आईडी यानि भविष्य में सामाजिक सुरक्षा की पहचान इसी से की जाएगी। लेकिन इसके निर्माण में हो रही गलतियां जिम्मेदार अफसर और कर्मचारियों की घोर लापरवाही को उजागर करती हैं। हर दूसरी समग्र आईडी में परिवार के सदस्यों के नाम की इस्पेलिंग से लेकर जन्मतिथि की जानकारियां गलत दर्ज की जा रही हैं। इतना ही नहीं पोर्टल पर आईडी दर्ज करते समय रिश्ते ही बदल जा रहे हैं।
 
 
 
हर दूसरी समग्र आइडी में परिवार के सदस्यों के नाम की इस्पेलिंग से लेकर जन्मतिथि की जानकारियां गलत दर्ज की जा रही हैं। इतना ही नहीं पोर्टल पर आइडी दर्ज करते समय रिश्ते ही बदल जा रहे हैं। शास्त्री वार्ड में रहने वाले महेंद्र प्रजापति की पत्नी की उम्र 50 साल हैं। 
नगर निगम ने जब इस परिवार की जानकारी समग्र पोर्टल पर दर्ज की तो मामला चौकानें वाला था। समग्र आईडी में मुखिया की जानकारी सही है। लेकिन के बेटा और बेटी की उम्र काफी अधिकाधिक दिखा दी गई और पत्नी को अवयस्क दिखा दिया गया।
 
 
 
महेंद्र प्रजापति की बड़ी पुत्री सीमा का विवाह होने के बाद वह अपने ससुराल चली गई। समग्र आईडी में उसका नाम काट दिया गया। परिवार में बचे बेटे और छोटी बेटी को नगर निगम के जिम्मेदार लोगों ने मियां बीबी के रूप में दर्ज कर दिया।
परिवार समग्र पोर्टल आईडी नंबर 32813269 में वीरेंद्र प्रजापति 28 साल एवं बेटी सपना प्रजापति 26 साल को पति ओर पत्नी के रूप में दर्ज कर दिया गया, जबकि दोनों आपस में भाई-बहन हैं। मुखिया ने आईडी में सुधार के लिए नगर निगम में आवेदन दिया, लेकिन दोनों की उम्र एक-एक साल बढ़ाकर आईडी को पोर्टल पर दर्ज कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »