25 Apr 2024, 04:23:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चौहान ने शंकरलाल भार्गव के निधन पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2018 5:00PM | Updated Date: May 26 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के पिता शंकरलाल भार्गव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। चौहान ने दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। चौहान ने कहा है कि आदरणीय बाबूजी स्वर्गीय शंकरलाल भार्गव का स्रेह और आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। चौहान के अलावा राज्य के जनसम्पर्क डॉ नरोत्तम मिश्र ने मंत्री भार्गव के पिता शंकरलाल भार्गव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। डॉ. मिश्र ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल भार्गव परिवार के परिजनों को संबल प्रदान करें। शंकरलाल भार्गव का कल रात्रि सागर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »