29 Mar 2024, 10:56:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2018 4:44PM | Updated Date: May 26 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिले के 40 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को ताम्रपत्र देकर उन्हें गौरवांवित किया गया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. विजय शाह एवं श्रम व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार वालों को पुष्पमाला पहनाकर ताम्रपत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री शाह ने कहा कि देश में प्रजातंत्र की बुनियाद के पीछे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सबसे पहला और सर्वोत्तम योगदान है। देश में हुए आंदोलनों में सेनानियों द्वारा निभाई गई भूमिका के कारण ही लोकतंत्र स्थापित हो सका है। राज्यमंत्री पाटीदार ने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का दिन है। हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने दुनिया में लोकतंत्र का डंका बजाया है। इनका योगदान दुनिया की समाप्ति तक हमेशा बना रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »