29 Mar 2024, 05:04:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : तीन-चार दिन में मिलेगी गर्मी से राहत, ऐसे कम होगी तपन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 11:07AM | Updated Date: May 24 2018 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। नौगांव और श्योपुर में बुधवार को पारा 47 डिग्री के पास पहुंच गया। ग्वालियर, खजुराहो और राजगढ़ में भी इसने 46 डिग्री को छू लिया है। राजधानी भोपाल में भी मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। पिछले लगभग एक सप्ताह से पूरा प्रदेश लगातार बढ़ते तापमान से हलाकान है। राज्य के लगभग एक दर्जन शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर है। 
 
मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है, इसके कारण तापमान बढ़ रहा है। हालांकि आने वाले तीन-चार दिन में तापमान में कमी आने की संभावना है। 
 
ऐसे कम होगी तपन
वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान से उत्तर पश्चिमी हवाएं आने पर तापमान कम होगा। राजस्थान में भी इस समय तापमान कम हुआ है। 26-27 मई तक मध्यप्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में दिन के साथ रात भी तप रही है और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। राज्य के कई स्थानों पर रात का तापमान 30 डिग्री के ऊपर है। राजगढ़ और टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा 32 डिग्री दर्ज किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »