25 Apr 2024, 14:27:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उज्जैन जिले में नाबालिग की शादी के मामले में चार को जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 8:28PM | Updated Date: May 22 2018 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की की शादी करने के मामले में चार आरोपियों की जमानत निरस्त करते हुए जेल भेज दिया। अभियोजन के अनुसार जिले महिदपुर तहसील के काचरिया गांव निवासी राजेन्द्र सिंह की पत्नी श्यामा बाई उनसे अलग रह रही थी। श्यामुबाई ने अपनी लगभग 15 वर्षीय पुत्री की शादी करीब 19 वर्षीय लड़के के साथ मंदिर में करवा दी थी।

पुलिस ने इस मामले में श्यामुबाई के साथ राम सिंह, सोहन बाई और भगवान सिंह के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना के बाद वाद महिदपुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया था। महिदपुर की प्रथम वर्ग न्यायिक दंडाधिकारी विकसिता मरकाम ने आज सभी की जमानत निरस्त करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »