25 Apr 2024, 09:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कांग्रेस का दावा, विदिशा के एक हजार भाजपा कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 9:36PM | Updated Date: May 21 2018 9:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने आज दावा किया कि मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान के गृह जिले और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की संसदीय क्षेत्र विदिशा के एक हजार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने यहां दावा किया कि विदिशा जिले के कुरवाई के संतोष कुशवाहा और मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा के इन एक हजार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर श्री कमलनाथ ने कहा कि यदि उन्हें विकास का मॉडल देखना हो तो उनके संसदीय क्षेत्र जाकर देखें। उसके बाद विदिशा और ंिछदवाड़ा का अंतर समझ में आ जाएगा। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए लोगों से कहा कि वे भाजपा के कुशासन की सच्चाई लोगों तक पहुंचाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »