24 Apr 2024, 23:57:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

ट्रक और सवारी वाहन की भिडंत में चार बारातियों की मृत्यु, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 7:24PM | Updated Date: Apr 25 2018 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सुबह बारात लेकर लौट रहे सवारी वाहन और एक ट्रक की भिडंत में चार बारातियों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में अनगौर गांव के पास बारात से लौट रहे सवारी वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने से सवारी वाहन के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह बाराती घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »