16 Apr 2024, 19:51:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवास में तेंदूपत्ता का संग्रहण 15 मई से शुरू होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 3:39PM | Updated Date: Apr 24 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में तेंदूपत्ता के संग्रहण का कार्य 15 मई से शुरू होगा। जिला वन मंडल अधिकारी एम आर बघेल ने बताया कि इस बार जिले में तेंदूपत्ता की अच्छे प्रकार का है। इस वर्ष 78 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया जाएगा। इसका संग्रहण करने वालों को दो हजार रूपए प्रति एक हजार गड्डी मानदेय दिया जाएगा। एक बोरे में एक हजार गड्डीयाँ आती है।

तेंदूपत्ते के संग्रहण कार्य से जिले के 35 हजार श्रमिकों को रोजगार मिलता है। बघेल ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रह करने वाले श्रमिकों को विभिन्न दुर्घटनाओं में 10 हजार रूपए से लेकर दो लाख रूपए देने तक की सरकार ने योजना बनाई है। अभी तक अधिकतम 26 हजार रूपए देने का प्रावधान था। उन्होंने बताया कि जिले की 29 सहकारी वनोपज सहकारी संस्थाओं के माध्यम से तेन्दुपत्ता खरीदा जायेगा और श्रमिकों को इसका नगद भुगतान किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »