29 Mar 2024, 02:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

4 माह की बच्ची से रेप और हत्या : इंदौर के वकील नहीं लड़ेंगे दुष्कर्मी का केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 11:34AM | Updated Date: Apr 22 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को चार महीने की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के बाद इंदौर बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि वह कोर्ट में किसी भी दुष्कर्म के आरोपी की पैरवी नहीं करेगी। बार एसोसिएशन ने पीड़िता के परिवार के प्रति सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कहा कि आरोपी को एक महीने के भीतर फांसी की सजा दिलाने के लिए पीड़िता के परिवार को मुफ्त में न्यायिक सेवाएं दी जाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि ऐसी विभत्स घटनाओं के दागी आरोपियों को नैसर्गिक न्याय सिद्धांत पर अपना बचाव पक्ष रखने का भी अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। अभिभाषक संघ ने इंदौर जिला न्यायाधीश राजीव श्रीवास्तव से चर्चा कर इस तरह के संगीन मामलों का निराकरण एक माह में किए जाने की प्रार्थना की।
 
आरोपी की कर दी पिटाई
- इंदौर में चार माह की मासूम के साथ हुई झकझोर देने वाली घटना के बाद पूरा प्रदेश गुस्से में है। इंदौर में इसे लेकर  सामाजिक, छात्र और राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन किए। 
- आरोपी नवीन को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट परिसर मेंं उसे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। कुछ ने उसकी पिटाई कर दी।
- आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह  सिर्फ बच्ची की हत्या करना चाहता था, लेकिन अंदर का हैवान जाग गया। वह लगातार फांसी की मांग करता रहा।
 
अंदर झांकने की जरूरत-सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने यह भी लिखा कि मन बहुत व्यथित है, इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य। समाज को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
 
मप्र में सबसे ज्यादा मामले
- पॉक्सो एक्ट में बदलाव के बाद मध्यप्रदेश ऐसा राज्य होगा जहां सबसे ज्यादा फांसी की सजा होगी। क्योंकि पॉक्सो एक्ट के तहत प्रदेश में कुल 4 हजार 17 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि ऐसा कानून मप्र में पहले लागू हो चुका है।
- नेशनल क्राइम रेकार्ड ब्यूरो के कुछ माह पहले आए इन आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया था। इन आंकड़ों से प्रदेश में महिलाओं की वास्तविक स्थिति खुलकर सामने आ गई ।
- एनसीआरबी द्वारा जारी इन आंकड़ों के मुताबिक देशभर में रेप की सबसे ज्यादा घटनाएं मध्यप्रदेश में हुई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »