20 Apr 2024, 10:18:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दूसरे विश्व कप चरण में हिस्सा लेंगे 38 भारतीय निशानेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 8:19PM | Updated Date: Apr 21 2018 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत का 38 सदस्यीय मजबूत निशानेबाजी दल कोरिया की चांगवॉन  इंटरनेशनल शूंग रेंज में रविवार से होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल /पिस्टल /शॉटगन दूसरे चरण में हिस्सा लेगा। इस चरण में 70 देशों से 800 से ज्यादा  निशानेबाज हिस्सा लेंगे। पहले दिन दो फाइनल पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल होंगे। भारत के दोनों स्पर्धाओं में तीन तीन निशानेबाज होंगे। पुरुष स्पर्धा में रवि कुमार, दीपक  कुमार और अर्जुन बाबूता उतरेंगे जबकि महिला वर्ग में अपूर्वी चंदेला, अंजुम मुद्गिल और मेहुली घोष की चुनौती रहेगी। इस विश्व कप में सभी 15 ओलम्पिक  स्पर्धाओं में मुकाबले होंगे और इसका समापन आगामी रविवार को स्कीट स्पर्धाओं के साथ होगा। भारत ने मेक्सिको में पहले चरण में चार स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »