29 Mar 2024, 15:06:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में गर्मी से मिली मामूली राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 8:00PM | Updated Date: Apr 21 2018 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच तापमान में मामूली गिरावट आने से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरा प्रदेश पिछले तीनों से भीषण गर्मी से परेशान रहा। लेकिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान में मामूली रूप से गिरावट आने के बाद गर्मी से राहत मिली है। तीन दिन पूर्व बेतहाशा गर्मी के कारण जनजीवन काफी प्रभावित रहा। दोपहर बाद सडकों पर लोगों की आवाजाही कम रही।

बाजार में चहल-पहल कम दिखाई दी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटो के दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन शेष स्थानों पर विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राज्य में तीन दिन पूर्व अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 41 के बीच रहा। अधिकतम तापमान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। वहीं आज यह घटकर 39 से 40 के बीच दर्ज किया गया। 

तापमान में आयी गिरावट के बाद यह घटकर सामान्य से डेढ़ से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के निमाड़ अंचल में आने वाले नेपानगर में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया और इसी अंचल में आने वाले बुरहानपुर में 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि दूसरे स्थान पर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खजुराहो, होशंगाबाद, सीधी और नौगांव रहा। जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »