23 Apr 2024, 13:48:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कर्नाटक विस चुनाव के लिए 700 से अधिक नामांकन पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 3:19PM | Updated Date: Apr 21 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री एवं खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी के करीबी बी श्रीरामुलु ने मोलकालमूर सिटी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येद्दियुरप्पा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मौके पर श्रीरामुलु के साथ थे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार कांग्रेस के 177 उम्मीदवार, भाजपा के 101, जनता दल (एस) के 110, निर्दलीय 208, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सात, भाकपा के दो और बीएसपी के तीन प्रत्याशियों ने कल शाम तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये हैं।  कुल 700 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिन लोगों ने कल अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं, उनमें से प्रमुख हैं, मुख्यमंत्री सिद्दारामैया (चामुंडेश्वरी), पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी (रामनगरम और चन्नापाटन), जद (एस) से ही जी टी देवेगोडा ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »