25 Apr 2024, 20:53:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

गांधी परिवार ने उड़ाया अंबेडकर के योगदान का मजाक: भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2015 7:06PM | Updated Date: May 26 2015 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के महू में 2 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले उनकी पार्टी और भाजपा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत पर दावे को लेकर जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। भाजपा ने आज आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने देश के प्रति अंबेडकर के योगदान का मजाक उड़ाया और संविधान निर्माता को लगातार 2 बार चुनावी मात दिलवा कर लोकसभा पहुंचने से रोका।
   
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा राहुल अंबेडकर की महू स्थित जन्मस्थली जाने वाले हैं। लेकिन उनके परिवार के लोगों ने देश के प्रति अंबेडकर के योगदान का इस कदर उपहास किया है, जिसका दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा गांधी परिवार के लोगों की वजह से ही अंबेडकर 2 बार लोकसभा के चुनाव नहीं जीत सके।

जब वह मुंबई से लोकसभा चुनाव और भंडारा से लोकसभा उप-चुनाव लड़े, तो इस परिवार के लोगों ने उन्हें चुनावी मात दिलवा कर संसद के निचले सदन पहुंचने से रोका। भाजपा को दलितों की हितैषी बताते हुए चौहान यह दावा करने से भी नहीं चूके कि तत्कालीन वीपी सिंह सरकार की सहयोगी भाजपा के प्रस्ताव पर ही अंबेडकर को उनके निधन के बाद वर्ष 1990 में ‘भारत रत्न’ दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »