29 Mar 2024, 20:25:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फेसबुक के बहाने शिवराज ने कसा कांग्रेस पर तंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 4:22PM | Updated Date: Mar 23 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। फेसबुक से डाटा चोरी मामले में केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के कांग्रेस को घेरने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी तंज कसते हुए कांग्रेस को घेरा है। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है - आप चाहे जितना भी पब्लिक का डेटा चुरा कर वोटों की हेराफेरी की कोशिश कर लीजिए... पर हमने जो जनता का दिल चुराया है, उसकी हेराफेरी कैसे करोगे। - भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के फेसबुक से डाटा चोरी करने एवं चुनावों को प्रभावित करने के आरोपों से घिरी कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका से संबंध हैं। प्रसाद ने बुधवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था

कि आखिर कांग्रेस में मन में ऐसी कंपनियों के प्रति प्रेम कैसे उमड़ रहा है। उन्होंने वैश्विक मीडिया में कैम्ब्रिज एनालिटिका को लेकर आयीं रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा था कि इस कंपनी ने स्वयं दावा किया है कि उसने अमेरिका, केन्या और नाइजीरिया सहित अनेक देशों के चुनावों को प्रभावित किया है। उन्होंने कर्नाटक में आगामी चुनावों के संदर्भ में पूछा था कि क्या कांग्रेस पार्टी ने इनसे कोई डाटा का सौदा किया है। हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि भाजपा इस मामले के माध्यम से इराक में 39 भारतीयों की मौत तथा अनुसूचित जाति तथा जनजाति (एससी/एसटी) मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश में है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »