25 Apr 2024, 19:34:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उज्जैन महाकालेश्वर में महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे सुमित्रा महाजन, जोशी, गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 8:43PM | Updated Date: Mar 17 2018 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, रेल मंत्री पीयूष गोयल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ .आरएसएस. के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने अभिषेक व पूजा अर्चना दर्शन किए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार महाजन ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष देवराज सिंह परिहार उपस्थित थे।

मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से महाजन को प्रसाद एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। केन्द्रीय रेल्वे एवं कोयला मंत्री पियुष गोयल ने मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। इनकी धर्मपत्नि सीमा गोयल भी साथ थी। मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर प्रसाद एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। इसके अलावा भैय्या जोशी के साथ केन्द्रीय सिंहस्थ समिति के अध्यक्ष माखनंसिह चौहान ने भी दर्शन किए। इन्हें समिति की ओर से स्मृति चिन्ह् एवं अभिनंदन पत्र एवं मंदिर समिति की ओर से आर्शीवाद स्वरूप दुपट्टा एवं प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »